घर में तोड़फोड़ कर हमलावर द्वारा स्वयं को पीड़ित बताने की चाल

झांसी। शुक्रवार की रात सीपरी बाजार क्षेत्र में मिशन कालोनी में रंजिशन समाचार पत्र के संपादक व भाजपा नेता सुधीर सिंह गौर को फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश सीसी टीवी कैमरों ने नाकाम कर दी। हमलावरों की तोड़फोड़ कर लूटपाट के प्रयास व स्वयं को पीड़ित साबित करने की सारी करतूत कैमरे में कैद हो गई।

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र मिशन कंपाउंड निवासी भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य/जनसेवा मेल समाचार पत्र के संपादक सुधीर सिंह गौर का विवाद ग्राम डेली निवासी एक व्यक्ति से चल रहा है। 20 सितम्बर को सुधीर सिंह अपने परिवार के साथ दिल्ली गए हुए थे। इस बात की जानकारी विपक्षियों को नही थी। शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे विपक्षी अपने पैर में पट्टियां बांध कर कुछ साथियों के साथ चार पहिया गाड़ी से सुधीर के घर पहुंचा और गाली गलौज कर साथियों साथी दरवाजा की तोड़फोड़ कर घर में घुसने का प्रयास किया। यह देख कर कॉलोनी का चौकीदार वहां पहुंचा और उन्हें रोकने का प्रयास किया। लेकिन जब हमलावर नही माने तब चौकीदार ने पुलिस को सूचना दे दी। इसकी जानकारी कालोनी के लोगों ने सुधीर सिंह को मोबाइल फोन पर दी। इस पर उन्होंने मोबाइल फोन पर पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो विपक्षी जमीन पर लेटकर गाड़ी से कुचलने का आरोप लगाने लगा। पुलिस ने घटना की पड़ताल की तो सुधीर सिंह और उनके परिवार के दिल्ली से वापस लौटने की जानकारी मिली। घटना की सत्यता जानने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाले तो घटना की सही जानकारी मिली। सूचना पर इधर सुधीर सिंह अपने परिवार सहित झांसी पहुंचे और घर में तोड़फोड़ और जबरन घर में घुसने के आरोप की लिखित शिकायत थाने में कर दी है। उन्होंने घटनाक्रम के सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दिए हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।