झांसी। जनपद में बंगरा की नवनिर्मित पुलिस चौकी से लगभग 100 मीटर दूरी पर युवती की लाश मिलने से दहशत फ़ैल गई है। मृृतका की आयु लगभग 35 वर्ष बताई गई है। शव पुलिस चौकी के सामने झाड़ियों के पास पड़ा था।
यह चौकी बंगरा उल्दन मार्ग पर पठाकरका से पहले बनी हुई है। महिला के पास उसका पैन कार्ड पड़ा हुआ मिला। इसमें उसका नाम सपना अहिरवार पुत्री ग्यासी प्रसाद अहिरवार लिखा हुआ पाया गया। पुलिस द्वारा महिला की हत्या की कारणों की खोज में जुटी है। हत्या के कारणों की जांच हेतु पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।