झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है की परिचालनिक कारणों से निम्नलिखित गाड़ियों की समय सारणी में संशोधन किया जा रहा है :
1-गाडी संख्या 02025 नागपुर-अमृतसर एसी स्पेशल की समय-सारणी में निम्नानुसार संशोधन किया गया है, जो की 5 जून से प्रभावी होगा  :
गाडी संख्या 02025 नागपुर-अमृतसर एसी स्पेशल स्पेशल (साप्ताहिक) का झाँसी स्टेशन पर संशोधित आगमन–प्रस्थान समय 04:45–04:55 बजे होगा, ग्वालियर स्टेशन पर नया समय 06:33 – 06:35 बजे होगा, आगरा स्टेशन पर समय 08:30 – 08:35 बजे होगा, नई दिल्ली स्टेशन पर समय 11:55 – 12:10 बजे होगा, अम्बाला स्टेशन पर समय 15:05–15:10 बजे, लुधियाना स्टेशन पर समय 16:45 – 16:55 बजे, जालंधर केंट 17:52-17:57, ब्यास स्टेशन पर समय 18:28–18:30 बजे तथा अमृतसर स्टेशन पर समय 19:20 बजे होगा I अन्य सभी स्टेशनों पर तथा अप ट्रेन की समय-सारणी पूर्वतः रहेगी I