– दद्दा के परिजनों ने घोषणा को गौरवशाली निर्णय बताया

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी द्वारा भारत देश के खेल जगत के सर्वोच्च पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड किये जाने की घोषणा को सभी खेल प्रेमियों व सभी वर्गों के लोगों ने सराहा व सही निर्णय बताया वहीं मेजर ध्यानचंद के परिजनों ने भी खुशी जाहिर की। मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद ने झांसी में अपने पैतृक आवास पर मीडिया से बात करते हुए इसे गौरवशाली निर्णय बताया है।

अशोक ध्यानचंद ने कहा कि पहले ओलंपिक, वर्ल्ड कप और कॉमनवेल्थ में मेडल जीतने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया जाता था। अब इस अवार्ड को हाकी के बादशाह रहे मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा। यह एक गौरवशाली और समझदारी वाला निर्णय सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है सराहनीय है। उन्होंने कहा कि खेल पुरस्कार का नाम खिलाड़ी के ही नाम से होना चाहिए।

सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट के तत्वाधान में 1928, 1932, 1936 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के नाम से खेल रत्न पुरस्कार दिए जाने की घोषणा के बाद खिलाड़ियों में जमकर उत्साह दिखा। दद्दा की मूर्ति पर खिलाड़ियों ने माल्यार्पण और मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर रेलवे इंस्टीट्यूट सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला क्रिकेट संघ के सचिव विजेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, सुनील कुमार शर्मा, शोभाराम राय, धीरज सिंह परिहार, मोहम्मद वहीद, अशोक सेन पाली, मुन्ना लाल कुशवाहा, शत्रुघ्न सिंह, देवेंद्र, हेमलता सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक केंद्रीय कार्यालय पर उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी की अध्यक्षता में हुई जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राजीव गांधी खेल रत्न का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न करने की घोषणा का स्वागत किया इस अवसर पर व्यापारियों ने आपस में मिठाई बांट कर प्रसन्नता व्यक्त की। महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला ने कहा कि यह झांसी और बुंदेलखंड के लिए गौरव की बात है इस घोषणा से खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ेगा।बैठक में राजेश बिरथरे, संजय सराफ, मृत्युंजय तिवारी, विवेक सेठ, अतुल जैन, प्रदीप गुप्ता, शालिग्राम राय, अबरार अली, प्रिंस भुसारी, अजय चड्ढा, बंटी वशिष्ट, चौधरी साहिल आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन युवा के जिला अध्यक्ष मनीष रावत एवं आभार नगर महामंत्री अंकुर बट्टा ने व्यक्त किया।