– डेंगू फैलाने वाले मच्छरों पर लगेगा अंकुश

झांसी। जनपद झांसी में डेंगू रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिलाधिकारी आंद्रा वामसी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार द्वारा मच्छरों के लारवा को खाने वाली मम्बूजिया (गप्पी) मछलियो को आंतिया तालाब में छोड़ा गया। इससे मच्छरों की वृद्धि पर रोक लगेगी।
इस मौके पर डॉ एनके जैन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी वेक्टर बोर्न आरके गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अनुराधा राजपूत, डॉ विजय श्री शुक्ला जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, दीनदयाल रैकवार गणेश मत्स्य निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।