झांसी। एनएफआईआर के आव्हान पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ के महामंत्री आरपी सिंह के निर्देशानुसार झांसी मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पर रैली प्रदर्शन कर विविध समस्याओं के समाधान हेतु मंडल रेल प्रबंधक के माध्यम से भारत सरकार को ज्ञापन भेजा गया |

इस दौरान सभा को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीजी गौतम, मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल मंत्री भानुप्रताप सिंह चंदेल, बीके सिंह, विवेक चढ्ढा, मोहम्मद उमर खान, टीपी सिंह, महेन्द्र सेन, इंद्र विजय सिंह, संजीवन राय, राजेश गुप्ता, नीरज दुबे, प्रेमचंद मीना, एस के सिंहल, राजेश त्रिपाठी, अनिल शर्मा (बंटू), आरके सिंह, कामता साहू, केके त्रिपाठी, संजीव नायक, अश्विनी गोस्वामी, अतुल साहू, महेश यादव, राम भरत गौड, कुलदीप राजपूत, घनश्याम श्रीवास रहे |
इसके अतिरिक्त अंकित भटनागर, अरुण गुप्ता, नीलम सिंह, दीपिका तिवारी, अल्का श्रीवास्तव,भारती श्रीवास्तव, सुनीता झा, ममता गौर, रमाकांत शर्मा, राजकुमार थापक, आनंद वर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कर्मचारियों ने मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की | आभार मंडल उपाध्यक्ष बी के सिंह ने व्यक्त किया |
मुख्य मांगे –

(1 ) एनपीएस रद्द किया जाए |

(2) 43600 रुपए से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी रात्रि भत्ते का भुगतान किया जाए |
3) जनवरी 2020 से लंबित DA/DRके एरियर का भुगतान किया जाए|
4) -सीनियर सेक्शन इंजीनियर ग्रेड पे 4600 के कैडर को ग्रेड पे 4600 25% ग्रेड पे 4800 50% एवं ग्रेड पे 5400 25% के अनुपात में अपग्रेड किया जाए
5) मुद्रीकरण के नाम पर यात्री गाड़ियों का संचालन और रेल में लगातार चलने वाले कार्य निजी हाथों में देना बंद किया जाए|
6) टेक्नीशियन 2 को टेक्नीशियन 1 में मर्ज किया जाए|
7) -सी एम एल आर वर्कशॉप झांसी के टेक्नीशियन केडर को दिनांक 1 सितंबर 2016 से रिस्ट्रक्चरिंग का लाभ दिया
8)-ग्रुप सी के अपैक्स लेवल को ग्रुप बी गैजेटेड में अपग्रेड किया जाए|
9)- इंजीनियरिंग pway एस एंड टी इलेक्ट्रिकल c&-w टी आर डी ऑपरेटिंग आदि सभी सेफ्टी कैटेगरी के हेल्पर टेक्नीशियन एवं सुपरवाइजर को हार्डशिप एलाउंस दिया जाए |
10) ट्रैक मेंटेनर को टेक्नीशियन कैडर के समान ग्रेड पे 4200 दिया जाए | 11) 12 घंटे की ड्यूटी खत्म कर 8 घंटे की ड्यूटी लागू की जाए |
12) लोको पायलट एवं गार्ड को लेवलस सिक्स की तरह लेवल 7 ग्रेड पे 4600 जाए
13) रेल कर्मचारियों के माता-पिता को मुफ्त मेडिकल सुविधा एवं पास की सुविधा दी जाए
14) महिलाओं की सुविधा के लिए फ्लेक्सी वर्किंग हावर लागू किया जाए और कार्यस्थल पर टॉयलेट एवं ड्रेस चेंजिंग रूम की व्यवस्था की जाए 15) सभी यूनिफॉर्म पाने वाले कर्मचारियों को समान रूप से 10000 बार फिर यूनिफार्म भत्ता दिया जाए|
16) कोविड-19 से मृत कर्मचारियों के परिजनों को ₹50 लाख अनुग्रह राशि दी जाए तथा आश्रितों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर बिना परीक्षा लिए नियुक्ति प्रदान की जाए |