झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण एवं अभाविप के आयाम राष्ट्रीय कला मंच द्वारा हुनरबाज प्रतिभा का मंच, छात्र आधारित कौशल विकास कार्यक्रम 22 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। आज कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों में कंप्यूटर आधारित कौशल प्रतियोगिता के साथ हुई। इसमें इंग्लिश टाइपिंग, हिंदी टाइपिंग एवं पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन की प्रतियोगिता बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर में की गई। लगभग 200 छात्रों ने इसमें सहभागिता की।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कला संकायाध्यक्ष प्रो मुन्ना तिवारी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ छात्रों को अपने आपको डिजिटल युग के लिए तैयार करना आवश्यक है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सिस्टम एनालिस्ट डॉक्टर दीपक तोमर ने कहा कि कंप्यूटर आधारित ज्ञान आज शिक्षा का अभिन्न अंग है। कार्यक्रम में डॉ कौशल त्रिपाठी, आयोजन सचिव शंभू नाथ सिंह, निर्णायक डॉ अमिताभ गौतम, डॉ राजेश पांडे, अभिषेक कुमार, अंकिता सेन, पुनीत विश्वकर्मा के साथ डॉअतुल गोयल, डॉ शिविका भटनागर, डॉ शिखा सोनी, डॉ रजत कंबोज उपस्थित रहे। संचालन छात्र रितिक पटेल ने किया। पकरम की व्यवस्था हुनर बाज टीम ने की।