गौ आधारित प्राकृतिक कृषि का अवलोकन एवं किसान संवाद

झांसी। देश भर में गांव प्राकृतिक खेती का प्रचार प्रसार और लोकप्रियता निरंतर बढ़ती जा रही है लाखों किसान इस विधि को अपनाकर पैसा और पर्यावरण दोनों बचा रहे हैं इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद के राज्य मंत्री कैप्टन विकास गुप्ता द्वारा झांसी जिले में ग्राम पलीदा में गौ आधारित प्राकृतिक खेती व किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

गांव में लोगों का रुझान किस प्रकार गौमय आधारित प्राकृतिक खेती की तरफ हो रहा है इस बारे में पलीदा प्रोजेक्ट डायरेक्टर नीलम सारंगी ने विस्तार से अवगत कराया साथ ही जगह-जगह किसानों के खेतों पर गाय के गोबर एवं गोमुत्र से निर्मित जीवामृत, घनजीवामृत एवं विभिन्न प्रकार की जैविक दवाइयों का प्रयोग किस प्रकार से किसान अपने खेतों पर कर रहे हैं का प्रत्यक्ष प्रदर्शन भी किया गया। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी। घर-घर पोषण वाटिका की श्रंखला में महिलाओं को सब्जियों के देशी बीजों का वितरण किया गया। कामधेनु संवर्धन एवं अनुसंधान केंद्र की सचिव मंजू गुप्ता ने महिलाओं को देशी एवं उन्नत बीजों का महत्व बतलाते हुए देशी बीजों के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर डॉ पुरुषोत्तम शर्मा वरिष्ठ वैज्ञानिक ग्रासलैंड, के के सिंह जिला कृषि अधिकारी व चिकित्सक रामनिवास झा, कालीचरण पाल प्रधान, मोनिका राजा, आकाश राजपूत, हुकुम राजपूत, रामशंकर तिवारी एवं गांव की महिला किसानों ने भी प्रतिभाग किया अंत में डॉ रामकुमार खरे ने सभी का आभार व्यक्त किया।