झांसी। अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ 3545 की मध्य प्रदेश संगठन विस्तार समिति का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष कश्मीर सिंह के निर्देश पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अशोक सूरी की संतुष्टि पर मध्य प्रदेश प्रभारी डॉ विवेक वर्मा ने मध्य प्रदेश संगठन विस्तार समिति का प्रदेश संयोजक अशोक सोनी शिवाजी नगर, प्रदेश सह संयोजक राजेश सोनी (चिरगांव वाले) प्रदेश महामंत्री संदीप सोनी (डबरा वाले) प्रदेश कोषाध्यक्ष जितेंद्र सोनी मीनाकार अन्नी को नियुक्ति पत्र देकर माला एवं पटका पहनाकर अहम जिम्मेदारी दी।

सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद किया एवं मध्य प्रदेश संगठन विस्तार को अति शीघ्र गति देने की बात कही। सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश प्रभारी डॉ विवेक वर्मा ने जल्दी ही मध्य प्रदेश का गठन करते हुए आगामी सुनिश्चित दिनांक को शपथ ग्रहण समारोह एवं विचार गोष्ठी करने की बात कही और सभी को समाज मैं फैली ऊंच-नीच भेदभाव की राजनीति से दूर सभी को एक सूत्र में बांधने का प्रयास करने पर बल दिया।