झांसी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी पुस्तक में हिंदुत्व की तुलना इस्लामिक संगठन आइएस व वोको हरम से किये जाने का मामला पूरे देश में तूल पकड़ रहा है। साधु संतों सहित हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। इसी क्रम में झांसी में हिंदूवादी संगठन रुद्र महासेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सलमान खुर्शीद के खिलाफ कार्यवाही कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है।
इलाइट चौराहे पर रुद्र महासेना के पंकज दत्त तिवारी के नेतृत्व में पहुँचे कार्यकर्ताओं ने सलमान खुर्शीद के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। उन्होंने चौराहा पर खुर्शीद का पुतला फूंक नारेबाजी की। इस दौरान पंकज तिवारी ने कहा कि खुर्शीद की किताब में जो लिखा गया है, उससे हिंदुओ की भावनाओं को भारी ठेस पहुँची है। इसलिए इस किताब पर रोक लगाते हुए सलमान खुर्शीद को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इस मौके पर संगठन के विजय मिश्रा, श्याम तिवारी, रवि रायकवार, संजय यादव, राजा, सुमित, अभयकरन गुप्ता, विकी ठाकुर, सूरज, योगेश, मनजीत, ऋषभ तिवारी, शरद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।