– एनसीआरईएस मंडलीय परिषद सभा में उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी
झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाइज संघ झांसी की मंडलीय परिषद सभा में केंद्रीय महामंत्री आरपी सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा श्रमिकों की जायज मांगों को भी न मानने का आरोप लगाया और कहा कि यदि समय रहते श्रमिक जागरूक नहीं हुए तो वह दिन दूर नहीं जब भारतीय रेल भी निजीकरण की भेंट चढ़ जाएगी | उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा अभी तक न्यू पेंशन स्कीम को समाप्त करने के संबंध में कोई कार्यवाही प्रारंभ नहीं की गई है, 01-01-2020 से 30-06-2021 के बीच का मंहगाई भत्ते के एरियर का भुगतान नहीं किया गया है, 43600/- रुपये से अधिक वेतनमान वाले सभी कर्मचारियों को रात्रि ड्यूटी भत्ते का भुगतान संपूर्ण बकाया राशि सहित कराया जाए, पूर्व में जारी इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों के स्थानांतरण के आदेशों में बिना किसी परिवर्तन के उन कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए |
इस दौरान मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कारखाना झांसी में पदस्थ मुख्य कारखाना प्रबंधक के द्वारा कर्मचारियों के उत्पीड़न के खिलाफ आंदोलन की आवश्यकता बताते हुए सभी कर्मचारियों को तैयार रहने के लिए कहा | मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने सभी शाखाओं के सचिव से अपने कार्यक्षेत्र में जाकर श्रमिकों से मिलने और उनकी समस्याओं को लिखकर समाधान कराने पर जोर देते हुए प्रत्येक माह अपनी मासिक रिपोर्ट मुख्यालय भेजने के लिए कहा | केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वी जी गौतम ने सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों पर हमला बोला और नये श्रम कानूनों में किये जा रहे परिवर्तनों को श्रमिकों के अधिकारों पर अतिक्रमण बताते हुए भविष्य के लिए खतरनाक बताया।
इस अवसर पर विवेक चढ्ढा, नीलम सिंह, बी के सिंह, संतोष तिवारी, टी पी सिंह के साथ विभिन्न शाखाओं के सचिव इंद्र विजय सिंह, संजीवन राय, संजीव नायक, नीरज दुबे, कामता साहू, विक्रम सिंह, राजेश गुप्ता, अनिल शर्मा बंटू, एस के सक्सेना, प्रेमचंद मीना, राजेश त्रिपाठी, एस के सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह इत्यादि द्वारा अपनी सांगठनिक गतिविधियों एवं लेखा जोखा और समस्याओं को महामंत्री के समक्ष रखा गया | सभा के अंत में मण्डल मीडिया प्रभारी उमर खान ने आभार व्यक्त किया |













