फिर उठी पत्रकारों की सुरक्षा की आवाज, ज्ञापन सौंपा

फिर उठी पत्रकारों की सुरक्षा की आवाज, ज्ञापन सौंपा

667
0

पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर उत्पीड़न का विरोध
 
झांसी। पत्रकार समाज कल्याण समिति व झांसी मीडिया क्लब, मानवाधिकार संगठन के संयुक्त  तत्वावधान में जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा गया। इसमें बताया गया कि बलिया के टीवी चैनल के पत्रकार रतनसिंह उम्र 40 बर्ष को उसी गांव मे बदमाशों ने दौड़ाकर सिर मे गोली मारकर हत्या कर दी। जो अत्यंत घोर निंदनीय है।  पत्रकारों की हत्या एक महीने में दूसरी घटना है जो सरेआम हुई है। मृतक की शादी 8 बर्ष पहले हुई थी। जिसके दो छोटे छोटे बेटे है। उत्तर प्रदेश सरकार पत्रकारों पर लगातार हमलों को रोकने मे सक्षम नहीं है। जिससे पत्रकारों पर आये दिन हमले हो रहे और फर्जी फंसा कर उत्पीड़न किया जा रहा हैं। कहीं न कहीं पुलिस इन मामलों में लिप्त पायी जाती है। जबकि पत्रकार सरकार की बहुत सारी उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाता है। मगर प्रशासन को हमेशा पत्रकार दुश्मन नजर आता है। यदि इन घटनाओं पर अंकुश नही लगा तो हमारे संगठन के साथ–साथ तमाम पत्रकार संगठन लामबंद होकर सरकार के विरोध मे सड़क पर उतर कर  धरना प्रर्दशन करने को मजबूर होंगे। इसके साथ ही  मृतक पत्रकार के परिवार को ₹50`00000 की राहत राशि व पत्नी को सरकारी नौकरी और बच्चों की निशुल्क पढाई, आने जाने का किराया माफ और सरकारी आवास की व्यवस्था की  जाए। पत्नी को सरकारी सुरक्षा भी दी जाये।
बताया गया कि पत्रकार अपनी जान जोखिम में डालकर निस्वार्थ भाव से समाज सेवा करता है। जबकि उसको किसी प्रकार का मानदेय भी नहीं मिलता है। फिर भी पत्रकार को दबंगों के द्वारा चुंगल में फंसकर जान गंवानी पड़ती है। जो अत्यंत निंदनीय है। पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द पास किया जाये। जो बहुत लम्बे समय से पत्रकार साथी मांग करते आ रहे हैं।यदि इस तरह से पत्रकारों की  निर्मम हत्याएं होती रहीं  और इन पर यदि सरकार के द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया तो हम सभी पत्रकार साथी एकजुट होकर धरना प्रदर्शन के लिए लामबंद होंगे। शासन प्रशासन के कार्य का बहिष्कार करेंगे।
मृतक पत्रकार के परिवार  को उपरोक्त सहायता देकर उसकी मदद की जाये और दोषियों को कठोर सजा दी जाये। इस दौरान पत्रकार कल्याण समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा, झांसी मीडिया क्लब अध्यक्ष मुकेश वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राम कुमार साहू, जेके निर्मोही, प्रमोद सिंह, राहुल कोष्टा, उदय नारायण कुशवाहा आदि पत्रकार मौजूद रहे।
error: Content is protected !!