– रानी लक्ष्मी बाई जू0 हा0 स्कूल के 50 वर्ष पूर्ण

झांसी। महिला कल्याण संगठन, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी द्वारा संचालित रानी लक्ष्मी बाई जू0हा0 स्कूल के सफलता पूर्वक 50 वर्ष पूर्ण हो गये I इस अवसर पर “इन्द्रधनुष थीम” पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया, जिसमें छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति की I इस दौरान महिला कल्याण संगठन की पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय की शिक्षकाओं को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबन्धक आशुतोष, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक/परिचालन दिनेश वर्मा, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/सी.एम.एल.आर. दीपक निगम, डाॅ उमेश चन्द्रा महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रेनू गौतम द्वारा सरस्वती माँ को माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक नृत्य द्वारा दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तथा संगठन की पदाधिकारियों द्वारा स्कूल की प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षकाओं तथा स्कूल स्टाफ को उनकी श्रेष्ठ सेवाओं के लिये सम्मानित किया गया ।

  इस दौरान संगठन की उपाध्यक्षा शालिनी वर्मा, गुजंन निगम, सचिव मोनिका गोयल, कोषाध्यक्ष जया मिश्रा, सह-सचिव सुरभि स्कूल व संगठन की अन्य पदाधिकारी अन्नपूर्णा गुप्ता, प्रियंका गुप्ता, स्नेहा, मनुश्री, माधुरी सिहं आदि उपस्थित रहीं।

 कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत स्कूल इंचार्ज रूचि गुप्ता द्वारा तथा संचालन प्रधानाध्यापिका शशि सेन द्वारा किया गया। आभार को-इंचार्ज वैशाली जैन द्वारा व्यक्त किया गया।