झांसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की 2021-22 की झांसी महानगर की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा बुंदेलखंड महाविद्यालय में चुनाव प्रभारी आभाविप झांसी विभाग प्रमुख डॉ कौशल त्रिपाठी ने की। बुंदेलखंड महाविद्यालय के समाजशास्त्र के सहायक अध्यापक डॉ बृजेश मिश्रा को महानगर अध्यक्ष एवं बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के ही एमए प्रथम वर्ष इतिहास के छात्र जयदीप सोनी को महानगर मंत्री का दायित्व प्रदान किया गया। इसके साथ ही तहसील प्रमुख डॉ मानवेंद्र सिंह सिंगर, तहसील सहप्रमुख डॉक्टर प्रतिमा सिंह परमार, तहसील संयोजक जयवर्धन मिश्रा, तहसील सह संयोजक शादाब खान, महानगर उपाध्यक्ष के रूप में बीबीसी के डॉ वेद प्रकाश, आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की डॉ रेनू शिवहरे, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के डॉ बृजेश कुमार, एसपीआई के अखिलेश ब्रह्मचारी एवं आदर्श इंटर कॉलेज के उप प्रधानाचार्य हेमंत कुशवाह के नाम की घोषणा हुई। साथ ही महानगर सहमंत्री- अंजली कुशवाहा, खुशी श्रीवास, अकाश बसेड़िया,प्रथम खांडेकर, सोम नायक, उमाकांत, अंकुश रैकवार, आशुतोष सोनी। मीडिया संयोजक ऋतिक पटेल, एसएफडी संयोजक हेमंत वर्मा, एसएफएस संयोजक सुमित गोस्वामी, सहसंयोजक संध्या कोष्ठा, सोशल मीडिया संयोजक रुद्राक्ष शुक्ला, खेला आयाम संयोजक रामप्रकाश आर्य, सहसंयोजक शिवम श्रीवास, स्वाध्याय मंडल संयोजक उदय प्रताप सिंह राजपूत, मैडिविजन संयोजक रमाकांत, सहसंयोजक स्पर्श धुरवार, विश्वविद्यालय कार्य संयोजक हिमांशु पाल, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक रश्मि कुशवाहा, सहसंयोजक सुकन्या पाल एवं पंकज कुमार, महानगर संपर्क संयोजक रूद्र प्रताप बुंदेला, सहसंयोजक प्रांजल रैकवार, शोध कार्य संयोजक राम कुमार, सहसंयोजक नीतराम शर्मा, महाविद्यालय कार्य संयोजक प्रशांत कुशवाहा, सहसंयोजक सक्षम नायक, इंटर कॉलेज संयोजक अंशुल गुप्ता, सहसंयोजक मनीष तिवारी, एग्री विजन संयोजक अभिषेक राजपूत, सहसंयोजक आयुष साहू एवं अमन दुबे, कार्यालय मंत्री हर्ष श्रीवास, महानगर कार्यकारिणी सदस्य- साहिल शर्मा, नैंसी साहू, आकाश साहू, नंदनी मित्तल, वासुदेव सोनी, श्रुति थापक को दायित्व प्रदान किया गया।
इसके पूर्व अभाविप के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा दिवंगत अभाविप जिला प्रमुख प्रसन्न जैन जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मौन रखा गया। जिला संगठन मंत्री हरिओम जयसवाल ने कहां की नवीन कार्यकारिणी प्रसन्न जैन जी को समर्पित है एवं वर्षभर सभी अभाविप के कार्यक्रम उनकी स्मृति में किए जाएंगे। इस अवसर पर बीकेडी प्राचार्य डॉ एसके राय, प्रांत उपाध्यक्ष अंजू गुप्ता, डा श्रीहरि त्रिपाठी, विभाग संगठन मंत्री अकाश कुशवाहा, जिला संयोजक आशुतोष उपाध्याय, जिला सहसंयोजक मोनिका वर्मा, पंकज शर्मा, वेद श्रीवास्तव, अखिल उत्तम पटेल, प्रतिक द्विवेदी के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे संचालन उदय सिंह राजपूत द्वारा किया गया।