झांसी। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बड़ागांव गेट बाहर लक्ष्मी तालाब क्षेत्र में कथित अतिक्रमण कर बने मकानों को ध्वस्त कर दिए जाने से बेघर हुए परिजनों ने नगर की हृदय स्थली इलाईट चौराहे पर मासूम को लेटा कर न्याय की गुहार लगाई। महिलाओं का कहना था कि  साहब! हमारे घरों को नगर निगम झांसी ने तुड़वा दिया है। अब वह कहां जाए। इसलिए वह परिवार के साथ इलाईट चौराहे पर आ गए हैं।

पीड़ित सवित्री और मंजू का कहना है कि उनके घरों को नगर निगम ने अवैध बताकर तोड़ दिया है। वह बेघर हो गए है, सिर छिपाने के लिए जगह भी नहीं है। वह अब कहां जाए, कोई भी उनकी सुनने वाला नहीं है। इसी कारण वह अपने परिवार के साथ यहां आए हैं। वहां भी वह खुले आसमान के नीचे थे। इसलिए वह अब सड़क पर आकर प्रदर्शन कर हैं। वह प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं।