झांसी। रेल सुरक्षा बल पोस्ट झांसी स्टेशन पर तैनात आरक्षक व डेलीगेट ईसीसी सोसायटी उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल पुनीत कुमार गुप्ता द्वारा कोविड-19 के समय गरीब असहाय व्यक्तियों को भोजन, कपड़ों का वितरण किया गया एवं हर जरूरतमंद की मदद की गई। इस सराहनीय कार्य के लिए पुनीत कुमार गुप्ता को महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल रेलवे बोर्ड नई दिल्ली द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उक्त प्रशस्ति पत्र को झांसी मंडल के सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह द्वारा प्रदान किया गया l सहायक सुरक्षा आयुक्त संजय कुमार सिंह ने कहा कि जब हमारा देश कोविड से लड़ रहा था उस समय जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना बहुत बड़ा चैलेंज था। पुनीत कुमार गुप्ता ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए देश की सच्ची सेवा की है। उन्होंने पुनीत के उज्जवल भविष्य की कामना की।