झांसीउत्तर मध्य रेलवे की हॉकी टीम के गोल कीपर आयुष द्विवेदी का सीनियर हॉकी इंडिया कैंप में चयन हुआ है आयुष ने हाल ही में पुणे में 11 से 21 दिसंबर तक आयोजित हुई 11 वीं सीनियर नेशनल पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश हॉकी टीम से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। इसके आधार पर सीनियर इंडिया कैंप हेतु चयनित हुए है|

आयुष द्विवेदी झाँसी मंडल के इंजीनियरिंग विभाग में खेल-कूद कोटे से जूनियर क्लर्क के पद पर कार्यरत है। इनके चयन पर उत्तर मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ के अध्यक्ष शरत मेहता, मंडल रेल प्रबंधक झांसी आशुतोषउत्तर मध्य रेलवे क्रीड़ा संघ प्रयागराज के महासचिव नितिन गर्ग,  झाँसी मंडल खेल अधिकारी अमृतांशु मौर्य सहित मंडल के अधिकारियों और समस्त खिलाड़ियों ने बधाई देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की| उमरे पुरुष हॉकी टीम के कोच हसरत कुरैशी ने आयुष आशा व्यक्त की कि यह होनहार खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रेल और देश का नाम ऊंचा करेगा।