– भाजपा नेताओं को गले की फांस बना झांसी हटना, व्यापारियों के अभियान को भारी समर्थन

झांसी। रेलवे स्टेशन से झांसी नाम का अस्तित्व समाप्त करने के खिलाफ विरोध के स्वर बढ़ते जा रहे हैं। झांसी का नाम जोड़ने की मुहिम को लेकर झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के द्वारा हस्ताक्षर अभियान छेड़ दिया गया है और ऐलान किया है कि यह अभियान तभी रुकेगा जब झांसी नाम जुड़ जाएगा।

स्टेशन का नाम झांसी हटा कर वीरांगना लक्ष्मीबाई कर दिया जाने के विरोध में प्रबल होते स्वर भाजपा नेताओं के लिए फांस बन गया है। सांसद अनुराग शर्मा द्वारा व्यापारियों को झांसी जुड़वाने का आश्वासन दिया है और सदर विधायक रवि शर्मा ने रेल मंत्री को पत्र लिख कर झांसी जोड़ने का अनुरोध किया है। इस सबके बावजूद झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के द्वारा ‘झांसी के सम्मान में, जुड़िए हस्ताक्षर अभियान में’ छेड़ दिया है। शनिवार को इलाइट चौराहा पर कैंप लगाकर अभियान प्रारंभ किया गया था। इसमें भारी जनसमर्थन मिलने पर रविवार को चंद्र शेखर आजाद मानिक चौक व्यापार मंडल ने शहर में कैंप लगाया। कैंप का शुभारंभ झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू ने महारानी लक्ष्मीबाई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया। प्रांतीय प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जन प्रतिनिधियों के मानने से नहीं जब तक झांसी का नाम वीरांगना लक्ष्मीबाई के साथ नहीं जोड़ा जाता तब तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रांतीय कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने कहा की जन मानस में इस समस्या को लेकर आक्रोश व्याप्त है जो हमें इस अभियान के दौरान देखने को मिल रहा है जन भावना को हस्ताक्षर के रूप में एकत्रित किया जा रहा है !

शहर के बाजारों में कैंप के साथ-साथ कई व्यापारियों ने अपने अपने प्रतिष्ठानों पर स्वेच्छा से यह पत्रक रखें एवं आने वाले ग्राहकों व आम जनों से समर्थन के क्रम में हस्ताक्षर कराए आज सैकड़ों लोगों विशेषकर महिला शक्ति ने अपने हस्ताक्षर कर इस मुहिम को तेज किया गया। 3 जनवरी को अभियान के तहत शिविर गुरु नानक देव चौक ( रस बहार चौराहा ) पर लगाया जाएगा। रविवार को शिविर में मुख्य रूप से सुजीत अग्रवाल, दीपक साहू, नीरज नाहर, जुगल अग्रवाल, आशुतोष साहनी, मोहन गुप्ता, विजय दशानी, विकास हयारण, राहुल कंचन, लखन सराफ, हेमंत अग्रवाल, अतिक खान ,बंटू सोनी, सुरेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे अंत में सभी का आभार कार्यक्रम संयोजक एवं चंद्रशेखर आजाद मानिक चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप साहनी ने व्यक्त किया।