– उपन्यास सम्राट डा वर्मा, राष्ट्र कवि मैथिलीशरण, आचार्य द्विवेदी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण
झांसी। वीरांगना लक्ष्मी‍बाई रेलवे स्टेशन परिसर में सुविख्यात उपन्या्स सम्राट डॉ. वृंदावन लाल वर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई। इस अवसर पर परिसर में स्थित राष्ट्र कवि मैथिलीशरण गुप्त एवं आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया गया I

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राज भाषा अधिकारी दिनेश वर्मा, स्टेशन निदेशक नीरज भटनागर, वरिष्ठा राज भाषा अधिकारी केशव त्रिपाठी, स्टेशन प्रबंधक एके सिंह, बाबू वृंदावन लाल वर्मा के पौत्र मधुर वर्मा द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर डा. वर्मा को याद किया गया । इस अवसर पर मनमोहन मनु, सुदर्शन शिवहरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक यू.एस.काजी, अवर अभियंता अनुपम सिन्हा, वरिष्ठ अनुवादक भगवान दास, श्रीकांत शर्मा, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक मनोज तिवारी एवं कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।