झांसी। विधानसभा चुनाव में भगवा फहराने के लिए भाजपा का आज से डोर टू डोर जनसम्पर्क अभियान शुरू हो गया है। इसी क्रम में झांसी सदर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी रवि शर्मा समर्थकों के साथ अभियान पर निकल पड़े हैं।

 

रवि शर्मा ने आज झांसी की हृदय स्थली इलाइट चौराहा पर व्यापक जनसम्पर्क किया। वह जनमानस को उत्तर प्रदेश में आम जन मानस को बदलाव की तस्वीर को घर घर पहुंचाने के लिए एक किताब के साथ साथ पांच वर्ष के लोक कल्याणकारी, विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने sahujagran.com को बताया कि झांसी के प्रत्येक चौराहा पर यह अभियान लगातार चलाया जाएगा। पत्रक के माध्यम से जनता को बताया जा रहा है कि देश में झांसी सहित उत्तर प्रदेश की तस्वीर निखरी है। भाजपा लगातार अभियान चला कर कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर पहुंचा रहे हैं। इस दौरान उन्हें व्यापक जनसमर्थन मिला।