झांसी। शुक्रवार को आगामी टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल की विभिन्न स्पर्धाओं की टीमों और व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे एथलीटों को उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक  संदीप माथुर सहित अन्य अधिकारियों ने झांसी स्टेशन पर लगाये गए सेल्फी पॉइंट के माध्यम से शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक के साथ वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशि कांत त्रिपाठी , वरिष्ठ मंडल इंजीनियर सतीश चंद्र दुबे सहित अन्य ने भारतीय दल को शुभकामनाएं दी। सेल्फी पॉइंट भारतीय दल को प्रोत्साहित करने के लिए सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों पर लगाये जा रहे हैं।