झांसी। झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के कोर कमेटी की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें संगठन को और अधिक गतिशील बनाने हेतु चर्चा हुई। इसी क्रम में सर्वसम्मति से पीयूष रावत को प्रांतीय महामंत्री , सुजीत अग्रवाल को प्रांतीय संयोजक एवं तरुण अग्रवाल को प्रांतीय उप महामंत्री मनोनीत किया गया। संरक्षक प्रकाश गुप्ता एवं चेयरमैन मनमोहन गेड़ा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा। इस मौके पर प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, संरक्षक प्रभु दयाल साहू, सत्येंद्र बुटोलिया, अविनाश माते, उदय सोनी, जिला अध्यक्ष विवेक जैन आदि उपस्थित रहे। अंत में आभार प्रांतीय कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज ने व्यक्त किया।