– शुभचिन्तक, कार्यकर्ताओं की बैठकों मेें हो रहा भारी मतों से जिताने का आव्हान

झांसी। जनपद की बबीना विस क्षेत्र के भाजपा प्र्त्याशी विधायक राजीव पारीछा ने कहा कि पिछले 5 साल में उन्होने बबीना क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में विकास को तेज गति से कराया है। क्षेत्र की हर एक समस्या पर उन्होने संबधित विभाग को अवगत कराकर त्वरित निदान कराया। बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा और चिकित्सा मुद्दे पर आज का बबीना क्षेत्र दुरस्त हो गया है। सभी समाज के लोग भाजपा सरकार के कार्यों से खुश हैं और फिर से भगवा फहराने का मंसूबा पाले हुए हैं।

सोमवार को निज निवास पर बबीना विधानसभा क्षेत्र के चिरगांव, बरूआसागर, रक्सा, बड़ागांव के शुभचिन्तक, भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों को बारी-बारी संबोधित करते हुये बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने सभी से लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों, उपलब्धियों, योजनाओं एवं ऐजेण्डे को पहुंचाने का आव्हान किया। उन्होने बताया कि लॉकडाउन और कोरोना के समय विरोधी दल के नेता जब अपने घरों में छिपे बैठे थे, तब भाजपा सरकार लोगों के घर-घर जाकर उनकी चिकित्सा के साथ खाद्यान्न सामग्री उपलब्ध करा रही थी। लोगों की संवेदनाओं को ध्यान में रखकर सरकार ने वे सभी प्रयास किये जो लोगों की जान बचाने के लिये कारगर थे। दुनिया भर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना सक्रमंण के रोकथाम करने की व्यवस्था के चर्चें है। लोग भाजपा के पक्ष 2017 से कही ज्यादा 2022 में मतदान कर बहुत बड़ी प्रचंड जीत की ओर भाजपा को ले जा रहे है।

उन्होने बुन्देलखण्ड की सभी 19 विस सीटों पर भाजपा की विजय सुनिश्चित बतायी। विधायक राजीव पारीछा के पक्ष मेें महिलाओं की अलग-अलग 10 टोलियां क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर प्रचार करने में जुट गयी है, जो महिलाओं, बेटियों को सीधे भाजपा से जोड़ रही है। बबीना विधानसभा में अधिकांष क्षेत्रों से यह बात सामने आ रही कि लोग स्वंय ही सूबे के सुपर सीएम योगी आदित्यनाथ का दुबारा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर सौंपने के लिये तैयारी कर रहे है। भाजपा के प्रचार स्वयं जनता कर रही है। भाजपा का आइटी सेल सोशल मीडिया के माध्यम से युवा वर्ग को तेज गति से पार्टी से जोड़ रहा है। पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर प्रचार करने में जुटे हुये है। सोमवार को बड़ी संख्या में विधायक के निज निवास पर आकर लोगों ने भाजपा प्र्त्याशी राजीव पारीछा को तिलक, पगड़ी, शाल व श्रीफल देकर भव्य विजयश्री मिलने का आशीर्वाद दिया।