झांसी। खाती बाबा व्यापार मंडल के संरक्षक गण आचार्य विनोद चतुर्वेदी, मैथिली मुदगिल, रामबाबू यादव नन्ना, महेश राय, असलम खान, ए.के.भल्ला, शशिकांत अवस्थी, शंकर लाल श्रीवास, रामप्रसाद कुशवाहा (भगत जी) , पी.डी.कश्यप आदि के सानिध्य एवं झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष संतोष साहू के मुख्य आतिथ्य व चेयरमैन मनमोहन गेड़ा, प्रभारी राजेंद्र अग्रवाल, महामंत्री पियूष रावत, संयोजक सुजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष चौधरी फिरोज, कोर कमेटी सदस्य अविनाश माते के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक खातीबाबा मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। इस दौरान क्षेत्र के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से नवीन राय को अध्यक्ष, दीपक कश्यप को महामंत्री, अविनेंद्र प्रताप सिंह( ए.पी.)को संयोजक एवं प्रदीप सिन्हा को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। मनोनयन के बाद उपस्थित सभी व्यापारियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में पंकज चतुर्वेदी, रितेश वैश्य, राजेश राय, वीरेंद्र दुबे, इदरीश खान, आदिल सिद्दीकी, विवेक साहू, सतीश साहू, राम कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, संजीव साहू, मनोज माहौर ,डॉ दीपक सिंह, सतीश यादव आदि उपस्थित रहे। बैठक का संचालन झांसी व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के महानगर अध्यक्ष सुरेश मानकानी ने किया। अंत में आभार व्यापारी नेता दीपक साहू ने व्यक्त किया।