झांसी। रेलवे ग्लोबल एक्शन वीक के तहत आई टी एफ/ए आई आर एफ/ एन सी आर एम यू के दिए गए प्रोग्राम के अनुसार आज एन सी आर एम यू की ई एम एस 2 स्टोर ब्रांच झांसी ने कारखाना विद्युत विभाग और सी एम एल आर कारखाना झांसी में नुक्कड़ सभाएं करके रेल के निजीकरण निगमीकरण, श्रम कानूनों में बदलाव, एन पी एस और रेल कर्मचारियों की समस्यायों के बारे में चर्चा की और कर्मचारियों को जागरूक करने का काम किया गया।

इस दौरान हैड क्वार्टर मंडल अध्यक्ष कॉ राम सुमेर यादव, आर पी सिसौदिया, शाखा अध्यक्ष शशी कपूर, मनोज अग्रवाल, आर पी शर्मा, मो. हलीम हेमंत कुमार, संजय तिवारी, नाहर सिंह, आर एस चौहान, हरिश्चंद्र, भगवत नारायण, मो. याकूब, दिलीप राठौर, जितेंद्र, सुरेन्द्र, विजय, राम नरेश, दिनकर, हनीफ, अविनाश, संजय श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुशवाहा, अमित शर्मा, संजय, अखिलेश, मुमताज, सूर्यवंशी सहित बहुत सारे साथी उपस्थित रहे। संचालन शाखा सचिव जगत पाल सिंह यादव ने किया।