झांसी। सदर विधायक रवि शर्मा ने बताया की 10 अप्रैल को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के प्रगाट्य उत्सव (राम नवमी) पर नगर में विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

उन्होंने बताया की दस अप्रैल को रामनवमी के उपलक्ष्य में सुबह 9 बजे राम जी की भव्य शोभायात्रा मुरली मनोहर मंदिर से शुरू होकर बड़ाबाजार, मालिनों के तिराहा से मानिक चौक, सिंधी तिराहा, कोतवाली, पचकुइया मंदिर से आशिक चौराहा होते हुए मेंहदी बाग में श्री राम जानकी मंदिर पर विसर्जित होगी। इस भव्य शोभायात्रा में प्रभु श्री राम जी के स्वरूप के साथ हजारों की संख्या में हिंदू आस्थावान श्रद्धालु, पूज्यनीय साधु संत, मंदिरों के पुजारी सहित महिलाएं, पुरुष आदि सहभागिता करेंगे और झांसी की जनता इसकी साक्षी बनेगी। उन्होंने दावा किया कि यह भव्य शोभायात्रा रानी झांसी के समय से निकाली जाती रही है। इस परंपरा को भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है।

शोभायात्रा का नेतृत्व सदर विधायक रवि शर्मा, झांसी नगर संयोजक अंचल अड़जरिया केंद्रीय अध्यक्ष राष्ट्र भक्त संगठन, जगदीश साहू पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य सहित भारतीय जनता पार्टी एवं समस्त हिन्दू संगठन के प्रतिनिधि करेंगे।