झांसी। जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में शराब पीने गए मजदूर का शव नहर में उतराता मिला। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।

रक्सा थानान्तर्गत ग्राम डोंगरी में सरकारी पानी की टंकी का निर्माण हो रहा है। जहां लगभग 25 वर्षीय रवि ढीमर निवासी राज हथौरा बालामऊ हरदाई भी मजदूरी करता था। रवि 22 अप्रैल की सुबह नहाने के लिए नहर किनारे गया था। जहां उसने शराब पी। इसके बाद वापस गया। फिर 4 बजे रवि रामनाथ शराब पीने के लिए उसी नहर के पास गए। शराब पीने के वापस गए। इसके बाद 6 बजे वह फिर शराब पीने जाने लगा। इसके बाद लौटकर वापस घर नहीं आया।

साथी श्रमिकों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। 23 अप्रैल को पुनः खोजने के लिए नहर के पास गए। जहां नहर में उसका शव उतरा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संभावना जताई जा रही है कि अधिक नशे की झोंक में वह नहर में गिरा और फिर नहीं निकल पाया।