Jhansi । आॕल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन के आव्हान पर नाॉर्थ रेलवे मेन्स यूनियन कारखाना शाखा ने फ़रोख़ पेस्टनजी के नेतृत्व में रेल कारखाना के मुख्य द्वार पर नॉन सेफ्टी केटेगरी के रिक्त पदों में से 50% पदों को सरेण्डर करने के आदेश के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया |
प्रदर्शन में बोलते हुए शाखा मन्त्री मुरलीधर अय्यर ने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए, भविष्य में इस आदेश से रेलवे के संरक्षापूर्ण संचालन में बाधा आने और नई नौकरियों का अकाल पड़ जाने से देश में संकट का वातावरण उत्पन्न हो जाऐगा, और इसके दूरगामी परिणाम सभी को भुगतना पड़ेंगे |
मुख्यालय मंडल के संयुक्त मन्त्री आफ़ाक़ अहमद ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे के नॉन सेफ्टी केटेगरी के रिक्त पदों में से 50% पदों के सरेण्डर से देश की बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी होगी साथ ही भारतीय रेल की छवि पर भी विपरीत असर पड़ेगा, इसलिये इस आदेश को तुरन्त निरस्त किया जाना श्रेष्ठ होगा |
मुख्यालय मंडल के उपाध्यक्ष के पी सिंह ने कहा कि वैसे ही नौकरियों का अकाल है ऐसे मे और भी नौकरियां कम हो जाऐंगी, और रेल कार्य में बाधा आऐगी | प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष राम सुमेर, कोषाध्यक्ष संदीप सिन्हा, उपाध्यक्ष दया शंकर यादव, उपाध्यक्ष संजीव सिंह परिहार, उपाध्यक्ष राजा भैया, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह, संयुक्त मन्त्री परवेज अहमद, सहायक मन्त्री ऊषा सिंह, सहायक मन्त्री श्रृषिमोहन पाण्डेय, सहायक मन्त्री यूसुफ खान, चन्दन सिंह यादव, रीना शाक्या, यूथ विंग के अध्यक्ष सुनील ठाकुर, यूथ विंग सचिव ब्रज भूषण शाक्या, मंडल सहायक मन्त्री खेम चन्द, सी ई सी सदस्य राजेश गुप्ता, हॉस्पिटल विजिटर वीरेन्द्र सिह गुर्जर, संतोष अग्रवाल, आशीष नायक, जिया आलम, वीरेन्द्र यादव और राम कुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे| अन्त में आभार शाखा मन्त्री मुरलीधर अय्यर ने व्यक्त किया |