Jhansi । ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आव्हान पर नॉर्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन झांसी मंडल ने कामरेड वीएस कंसाना के नेतृत्व में झांसी मंडल में धरना प्रदर्शन तथा रैली का आयोजन किया गया।
इस दौरान सरकार द्वारा नॉन सेफ्टी कैटेगरी के रिक्त पदों मै से 50 परसेंट पदों को सरेंडर करने के आदेश के विरोध में जोरदार प्रदर्शन कर अपना विरोध प्रकट किया और बताया कि भविष्य में इन आदेशों से रेलवे के संरक्षा पूर्ण संचालन में बाधा आने और नई नौकरियों का अकाल पर जाने से देश में संकट का वातावरण उत्पन्न हो जाएगा और इसके दूरगामी परिणाम सभी को भुगतना पड़ेगा।

झांसी मंडल के मंडल मंत्री कामरेड बीएस कंसाना ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे के नॉन सेफ्टी कैटेगरी के रिक्त पदों मे 50 परसेंट पदों के सरेंडर से देश की बेरोजगारी दर में बढ़ोतरी होगी, रेल की छवि पर भी विपरीत असर पड़ेगा इसीलिए इस आदेश को तुरंत निरस्त किया जाना चाहिए। झांसी मंडल के संयुक्त मंडल मंत्री कॉ मोहम्मद शकील ने कहा की वैसे ही नौकरियों का अकाल है ऐसे में और भी नौकरियां कम हो जाएंगी और रेल कार्य में बाद आएगी।

झांसी मंडल के विभिन्न शाखाओं के शाखा मंत्रियों ने भी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सरकार क्या आदेश का जोरदार विरोध प्रदर्शन किया तथा इस तुगलकी फरमान को तुरंत निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शन में झांसी मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष का मनोज जाट, सहायक मंडल सचिव का बीके यादव, मंडल उपाध्यक्ष का राजेश ठकुरानी, का विष्णु यादव, मंडल कोषाध्यक्ष शिशिर जयसवाल, रनिंग शाखा के सचिव अमर सिंह, शाखा 1 के सचिव का भावेश प्रसाद, शाखा 2 के सचिव का सुनील पाल, शाखा 3 के सचिव का एसके द्विवेदी, शाखा 4 के सचिव का आनंद प्रजापति, डीजल टीआरएस के शाखा अध्यक्ष का बृजमोहन तथा झांसी मंडल के शाखाओं के पदाधिकारी तथा सक्रिय सदस्य युवा साथी उपस्थित रहे। इसी क्रम में झांसी की बाहर की शाखाओं के शाखा मंत्रियों ने भी अपने कार्य क्षेत्र में धरना तथा विरोध प्रदर्शन किया। अंत में आभार व्यक्त मंडल मंत्री कामरेड पीएस कंसाना द्वारा किया गया। सभा की समाप्ति की घोषणा मंडल कार्यकारी अध्यक्ष कामरेड मनोज जाट द्वारा की गई।