झांसी। भारतीय बौद्ध संघ की बैठक राकेश जयसवाल राष्ट्रीय महामंत्री के निर्देशन में संगठन मंत्री सुभाष पुरवार की अध्यक्षता में आर आर नेत्र परीक्षण केंद्र शिवपुरी रोड झांसी में संपन्न हुई। इसमें डॉ आदित्य साहू महामंत्री भारतीय बौद्ध संघ द्वारा संघ में महिला मोर्चा की झांसी जिला अध्यक्ष पद पर अनीता सिहं की घोषणा की गई।
इस अवसर पर नव नियुक्त अध्यक्ष अनीता सिंह को महिला अधिकारों, महिला सुरक्षा, संविधान रक्षा की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महामंत्री राकेश जयसवाल ने महिला पदाधिकारी सदस्यों को अपनी बहन मानते हुए रक्षा सूत्र बंधवाया एवं रक्षाबंधन का पर्व बड़े धूमधाम से मनाने की घोषणा की।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ भंते डॉ राहुल संघप्रिया (केन्द्र मंत्री दर्जा प्राप्त) के संदेश को जिसमें भगवान गौतम बुद्ध तथा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के आदर्श वचनों एवं संविधान की गरिमा को बनाए रखना आदि पर वक्ताओं ने अपने विचार रखें। इस दौरान सुधा पाठक, नीलिमा सिंह, अंजना गुप्ता, अंजू साहू, रिंकी रैकवार, विनीता गुप्ता, सुभाष परिवार आदि अन्य सदस्य व पदाधिकारी उपस्थित रहे। संचालन डॉ आदित्य साहू महामंत्री भारतीय बौद्ध संघ द्वारा किया गया। अंत में नीतू साहू द्वारा आभार व्यक्त किया गया।