– जीएम द्वारा संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 रेल कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार

प्रयागराज। महाप्रबन्धक, उत्तर मध्य रेलवे प्रमोद कुमार, प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी अरूण कुमार एवं उत्तर मध्य रेलवे के विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में संरक्षा के प्रति किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए झांसी, आगरा एवं प्रयागराज मण्डलों से चयनित 5 रेल कर्मचारियों को महाप्रबन्धक के द्वारा संरक्षा पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कृत कर्मचारियों में 1- दिनेश कुमार, ट्रैक मेनटेनर-IV/डभौरा, प्रयागराज मण्डल, 2- शशीभूषण पासवान, ट्रैक मेनटेनर-IV, फतेहाबाद/आगरा मण्डल, 3- विकास, स्टेशन मास्टर/मक्खनपुर, प्रयागराज मण्डल, 4- दीपक प्रकाश, प्वाइण्टस मैन/आगासोद, झांसी मण्डल एवं 5-  बृजेन्द्र सिंह, कांटेवाला/भीमसेन, झांसी मण्डल शामिल हैं।
बृजेन्द्र सिंह, को जनवरी माह के सर्वश्रेष्ठ रेलकर्मी के संरक्षा पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। बृजेन्द्र सिंह ने 27 जनवरी को भीमसेन स्टेशन पर यातायात समपार फाटक-236 पर कार्य के दौरान पास होती हुयी मालगाड़ी में असामान्य स्थिति को देखा। तत्पश्चात इन्होंने खतरा (लाल) सिगनल दिखाया एवं गाड़ी को रूकवाया। स्टेशन कर्मचारियों के सहयोग से असामान्य स्थिति को ठीक किया गया। इस प्रकार इन्होंने रेलवे की संरक्षा के साथ अपनी ड्यूटी के प्रति सराहनीय कार्य किया गया है।