झाँसी मंडल द्वारा यात्रियों को उपलब्ध करायी जा रही बेहतर सेवाएं

झांसी। झांसी रेल मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधाएँ देने हेतु निरंतर प्रयासरत है | मंडल द्वारा स्टेशन पर प्रदान की जाने वाली यात्री सुविधाओं के साथ-साथ चलती रेल गाड़ियों में भी OBHS (ऑन बोर्ड हाउस कीपिंग सर्विसेज) तथा CTS (क्लीन ट्रेन सर्विस) के माध्यम से उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान की जाती है | उक्त सर्विसेज द्वारा कोचों में फैली गंदगी या टॉयलेट की निरंतर सफाई की जाती है | सभी टॉयलेट दरवाजों या गैलरी में सेवा दाताओं के नंबर प्रदर्शित रहते हैं |

यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर यात्री सोशल मीडिया के अधिकृत अकाउंट के माध्यम से तथा रेल मदद एप और 139 पर शिकायत / सुझाव प्रेषित कर सकते हैं | मंडल द्वारा सोशल मीडिया एकाउंट्स तथा रेल मदद पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है | पिछले 10 दिन में मंडल को कोच सफाई से जुडी 48 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया | यात्रियों द्वारा प्रेषित 8 फीडबैक में 4 को सर्वोत्कृष्ट तथा 4 संतोषजनक रहे | इसी क्रम में कोचों में पानी की उपलब्धता से सम्बंधित 111 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनका शत-प्रतिशत निस्तारण सुनिश्चित किया गया | यात्रियों द्वारा प्रेषित 18 फीडबैक में 10 को सर्वोत्कृष्ट तथा 8 संतोषजनक रहे |

झाँसी मंडल द्वारा उक्त विषय सम्बंधित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है, जिसके परिणाम स्वरूप हमारा औसतन शिकायत निस्तारण समय 60 मिनट है।