झांसी। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल के तत्वाधान में Aisma के बलिदानी योद्धा कॉमरेड स्व. P शिवान पिल्लई के स्मृति दिवस को मास्टर्स डे के रूप में झांसी में मनाया गया।
इस दौरान मंडल सचिव लक्ष्मन रिछारिया, पू.केन्द्रीय उप महासचिव AN तिवारी, पू ज़ोनल कोषाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी, मंडल समन्वय अजय दुबे, जोनल कोषाध्यक्ष राजेंद्र अनुरागी, पू जोनल कोषाध्यक्ष अनिल कपूर, शाखा सचिव राजकुमार पाल, शाखा अध्यक्ष आर डी रमन, विकास कुमार तथा अन्य साथियों द्वारा काॅ स्व P सिवान पिल्लई के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर नमन किया एवं उनका संगठन के प्रति समर्पण, त्याग, बलिदान और निडर कार्यप्रणाली के बारे में चर्चा की गई,।
कार्यक्रम में मंडल सचिव लक्ष्मन रिछारिया द्वारा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। सभी प्रतिनिधियों ने उनका अनुसरण करते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।