झांसी। होमगार्ड ने अपने ही दोस्त के साथ विश्वासघात कर उसकी पत्नी का नहाते समय अश्लील वीडियो बना कर उसे वायरल करने की धमकी देकर महिला संग दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। परेशान होकर महिला ने उसके दोस्त द्वारा किए गए विश्वासघात की कहानी पति को बता दी। इस पर पीड़िता को लेकर पति ने कोतवाली पहुंच ्आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोतवाली पुलिस को पीड़िता ने बताया कि सीपरी बाजार के मिशन कंपाउंड निवासी होमगार्ड वीरेंद्र ओझा (41) उसके पति का दोस्त है। इसी बहाने वह अक्सर घर आता-जाता था। कुछ महीने पहले पति घर से बाहर थे। उस समय वह नहा रही थी। इसी दौरान वीरेंद्र घर में आया और चोरी-छुपे उसका वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा। उसने वीडियो डिलीट करने के बहाने घर बुलाया। इस दौरान वीरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद वीरेंद्र उसे रोजाना ब्लैकमेल करने लगा।

बीरेंद्र के ब्लेकमैल से परेशान होकर उसने अपने पति को पूरी बात बता दी। इस पर पति उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। यहां आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट लिखवाई। कोतवाली पुलिस के मुताबिक आरोपी को बुधवार दोपहर किला गेट के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।