झांसी। पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी, कानपुर अनुभाग कानपुर राम लाल वर्मा के द्वारा वाहिनी का अर्धवार्षिक निरीक्षण/भ्रमण किया गया जिसके क्रम में वाहिनी परेड ग्राउंड में पद कवायद व शस्त्र कवायद करायी गयी व शास्त्रों को खोला व जुड़वाया गया।

इस दौरान उप महानिरीक्षक द्वारा क्रमशः परिवार कल्याण केंद्र, सीपीसी कैंटीन, चक्की, सिस्टम का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने वाहिनी चिकित्सालय में दवाइयों व उपकरणों, ड्यूटी दल मैस का निरीक्षण किया। उउ मैस का भोजन भी चैक गुणवत्ता परखी। तत्पश्चात परिवहन शाखा, मुख्यालय शाखा का निरीक्षण किया गया। इसके बाद महोदय द्वारा वाहिनी आर्मरी, दलों के कोत की साफ सफाई एवं आर्म्स-अमुनेशन के रख रखाव का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात उन्होंने वाहिनी प्रशासनिक कार्यालय का निरीक्षण किया तथा सुधार हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

अंत में उपमहानिरीक्षक की अध्यक्षता और सेनानायक के.पी. यादव, सहायक सेनानायक राहुल पाण्डेय, सैन्य सहायक कर्ण सिंह यादव, शिवि रपाल विजयराज सिंह व सूबेदार सैन्य सहायक अरविंद राय की उपस्थिति में सैनिक सम्मेलन लिया गया। इस दौरान वाहिनी में नियुक्त अधिकारी/कर्मचारियों की समस्या सुनी गई तथा निराकरण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। उच्च गुणवत्ता वाला खाना खाने व स्वस्थ रहने, व्यायाम करने और नियमानुसार ड्यूटी का निर्वहन करने को निर्देशित किया व उत्तम भविष्य की कामना की गई।