झांसी। उमरे के झांसी मंडल में नवागत अपर मंडल रेल प्रबंधक, परिचालन एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी, झांसी दीपक प्रकाश गर्ग ने वाणिज्य शाखा द्वारा लगाई गई राजभाषा प्रदर्शनी का उद्घाटन तथा निरीक्षण किया। इस प्रदर्शनी निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रथम नवीन दीक्षित तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक द्वितीय अखिल शुक्ल ने अपर मंडल रेल प्रबंधक को वाणिज्य शाखा द्वारा हिंदी में किए जा रहे कार्य का विस्तृत लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर वाणिज्य विभाग के अन्य वरिष्ठ कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रदर्शनी के उत्कृष्ट आयोजन पर अपर मंडल रेल प्रबंधक ने मुख्य कार्यालय अधीक्षक, वाणिज्य चांद अहमद को पुरस्कृत किया।