झांसी। जिले में प्रेम की एक ऐसी अजब गजब कहानी सामने आई है जिसमें दो व्यस्क लड़कियों को एक-दूसरे से प्यार का खुमार कुछ ऐसा चढ़ा कि उसमें से एक लड़की अपना जेंडर चेंज कराकर लड़का बन गई। इस कहानी में उस समय नया मोड़ आ गया जब जिसके प्यार में वह लड़की से लड़का बनी थी, अब वही उससे शादी करने के लिए तैयार नहीं है। मामला अब न्यायालय पहुंच गया है।

दरअसल, सना नाम की एक लड़की को दूसरी लड़की से ही प्यार हो गया था। दोनों ने एक दूसरे को पति-पत्नी मान कर प्यार की पीगें परवान चढ़ाना शुरू कर दिया।अपने प्यार को पाने के लिए बना ने दिल्ली के गंगाराम हॉस्पीटल में ऑपरेशन करा कर अपने ब्रेस्ट हटवा दिए थे। इतना ही नहीं अपनी पहचान भी बदल ली थी। वह सना खान से साहिल खान बन गई थी।

इसके बाद इस अजब कहानी में ऐसा मोड़ आया कि तकरार बढ़ गई। जिसके लिए बना ने अपनी पहचान बदली, वो लड़की से प्यार में मिले धोखे से साहिल खान आहत हो गया। उसने लड़की से मुलाकत की और जीवन भर साथ रहने का वादा याद दिलाया। उसने बताया कि, “मैं तुम्हारे प्यार में लड़की से लड़का बन गया.” इस बात का उस लड़की पर कोई असर नहीं हुआ, काफी मिन्नतों के बाद भी उसका दिल नहीं पसीजा। यहां तक कि उसने स्पष्ट कह दिया कि वह उसके साथ नहीं रह सकती। अगर परेशानी है तो फिर से लड़की बन जाओ।

प्रेमिका की इस बात को सुनकर वह बुरी तरह परेशान हो गया और न्यायालय की शरण ली। क्योंकि ऑपरेशन करा चुकी लड़की फिर से अपनी प्रेमिका को पाना चाहती है। वह चाहती है कि जिसके लिए उसने इतना बड़ा फैसला लिया वह लड़की उसे मिलनी चाहिए। इधर, हालत यह है कि अब ना तो उसकी प्रमिका साथ रहना चाहती है और ना ही उसकी शादी के लिए लड़की के परिजन तैयार हैं। इस मामले में बताया गया है कि पहले भी यह युवती अपनी प्रेमिका का पूरा खर्चा उठाती थी, दोनों बिल्कुल पति पत्नी की तरह ही रहा करते थे। दोनों में काफी प्रेम भी था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर प्यार भरी रील बनाकर भी डाला करते थे। अब दोनों के बीच दरार आ गई है। इसको लेकर मामला न्यायालय में चल रहा है। उधर, जो भी इन युवतियों की प्रेम की दास्तान को सुन रहा है, वो हैरान है।