– प्रेम ग्रुप सदस्यों द्वारा रेलवे खर्च नियंत्रण में हेतु दिए गए महत्वपूर्ण सुझाव

झांसी। उमरे झांसी मंडल में ‘रेलवे खर्च में नियंत्रण : तरीके एवं साधन’ विषय पर मंडल रेल प्रबन्धक आशुतोष की अध्यक्षता में मण्डल स्तर पर प्रेम ग्रुप (रेलवे प्रबन्धन में कर्मचारियों की सहभागिता) की बैठक का अयोजन किया गया।

बैठक के प्रारम्भ में उपस्थित रेलवे अधिकारियों व सदस्यों के परिचय उपरान्त मंडल वित्त प्रबंधक राजेन्द्र कुमार द्वारा मंडल में होने वाले आय-व्यय का लेखा जोखा पावर प्वाइण्ट के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। बैठक में रेलवे अधिकारियों तथा प्रेम ग्रुप (रेलवे प्रबन्धन में कर्मचारियों की सहभागिता) के सदस्यों ने मंडल स्तर पर खर्च नियंत्रण के तरीकों पर अपने सुझाव रखे। इस दौरान मंडल रेल प्रबन्धक द्वारा मंडल में किये गये उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की तथा उक्त विषय पर अपने विचार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया। इस दौरान अपर मण्डल रेल प्रबन्धक / परिचालन डी० पी० गर्ग, अपर मंडल रेल प्रबन्धक / इन्फा विवेक मिश्रा तथा मण्डल के सभी शाखा अधिकारी एवं प्रेम ग्रुप (रेलवे प्रबन्धन में कर्मचारियों की सहभागिता) के सभी सदस्य उपस्थित रहे।