झांसी। रेल मंत्रालय द्वारा झांसी मंडल विद्युत लोको शेड के तकनीशियन-1 के पद पर पदस्थ अभिषेक श्रीवास्तव को रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना-2021 का पुरस्कार दिया गया है।

 दरअसल रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार योजना -2021में अभिषेक द्वारा लिखी गयी “लम्बी दूरी” नामक रेल यात्रा वृतांत के लिए सम्पूर्ण भारतीय रेल में प्रथम पुरुष्कार के रूप में 10000/- रु. की पुरुस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र के साथ रेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया | श्री अभिषेक द्वारा  लोको शेड तथा सम्पूर्ण झाँसी मंडल को इस उपलब्धि के माध्यम से गौरवान्वित किया है |