झांसी। झाँसी मंडल के नये वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी द्वारा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक झाँसी मंडल का कार्यभार ग्रहण किया गया I
श्री त्रिपाठी वर्ष-2009 बैच के भारतीय रेल यातायात सेवा के अधिकारी है। भारतीय रेल में इनकी सेवा का प्रारंभ उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल से हुआ, तत्पश्चात इन्हौने अम्बाला मंडल, लखनऊ मंडल में सेवा प्रदान करने के उपरान्त उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल तथा झाँसी मंडल में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद का कार्यभार बखूबी संभाला। वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के कार्यकाल में इनके द्वारा बिज़नस डेवलपमेंट यूनिट (BDU) में अहम् भूमिका निभायी गयी, जिससे झाँसी मंडल को फ्लाई एश लोडिंग तथा सिंघपुर डूमरा से गट्टी लोडिंग के माध्यम से रेल राजस्व में बढ़त हुई | आज ही के दिन भरवासुमेरपुर में इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप झाँसी मंडल अब मेकेनिकल इंटरलॉकिंग से पूर्णतः मुक्त हो गया है, इनके कार्यकाल में ही झाँसी मंडल 100 प्रतिशत विद्युतीकरण का लक्ष्य भी हासिल किया है |