एनसीआरईएस की मंडलीय परिषद की सभा समस्याओं पर चर्चा, एकजुटता पर बल 

झांसी। डीजल शेड में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लॉयज संघ की 18 वीं मंडलीय परिषद सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि, एन एफ आई आर के संयुक्त महामंत्री व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के महामंत्री आर पी सिंह ने वर्तमान भारत सरकार द्वारा लाए जा रहे श्रमिक विरोधी कानूनों पर गंभीर चिंता व्यक्त की और आने वाले समय में श्रमिक हितों के लिए संघर्ष करने के लिए सभी कर्मचारियों को तैयार रहने के लिए कहा| उन्होंने बताया कि एन एफ आई आर/ एन सी आर ई एस द्वारा समय समय पर कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से वार्ता के माध्यम से समाधान का प्रयास किया जाता है लेकिन जब कभी कोई प्रशासक हठधर्मिता अपनाते हुए श्रमिक समस्याओं को नजरअंदाज करने लगता है और कर्मचारियों का शोषण बढ़ने लगता है तो एन सी आर ई एस को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ता है |

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सदैव इस बात के लिए जागरूक भी रहना चाहिए कि यदि उनको मिलने वाले अधिकारों में प्रशासन किसी तरह की भी कटौती करता है तो उसके खिलाफ समय रहते आवाज उठाएं और जब भी संघ आवाहन करे तो आंदोलन के लिए तैयार रहें वरना आने वाले समय में श्रमिकों की स्थिति गुलामों जैसी करने की तैयारी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में शासन कर्मचारियों की संख्या में लगातार कटौती कर रहा है जबकि बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है ऐसी स्थितियों में युवाओं और बेरोजगारों को सरकार से संघर्ष के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि यदि बेरोजगारी बढ़ेगी तो अपराध भी बढ़ेंगे युवा जिसके हाथ में काम होना चाहिए यदि वह बेरोजगार घूमेगा तो निश्चित तौर पर अपराधिक गतिविधियां भी बढ़ेंगी इसलिए सरकार को इस ओर विशेष ध्यान देना चाहिए की अधिक से अधिक हाथों को रोजगार मिले और श्रमिकों के अधिकारों का हनन ना हो। झांसी मंडल में श्रमिकों की समस्याओं के लिए समय-समय पर विभिन्न पटल के माध्यम से एन सी आर ई एस निरंतर समस्याओं का समाधान करवाती है और वर्तमान परिस्थितियों में कुछ एक अधिकारी को छोड़कर अधिकांश अधिकारी सहयोग भी करते हैं और सकारात्मक रूप से संघ के द्वारा उठाए गए मुद्दों का समाधान भी करने का प्रयास करते हैं |

इस दौरान विशिष्ट अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने भी केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर एनपीएस हटाया जाएगा और श्रम कानूनों में बदलाव होगा। केन्द्रीय अध्यक्ष वी जी गौतम ने कहा कि संघ का कैडर एक अनुशासित कैडर के रूप में जाना जाता है और हमें अपनी गरिमा का भी ध्यान रखना चाहिए| मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने कहा कि झांसी मंडल द्वारा केन्द्र से प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का प्रयास किया जाता है| मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने एन पी एस का पुरजोर विरोध करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को समय रहते एन पी एस की विभीषिका को समझना चाहिए और एन एफ आई आर/ एन सी आर ई एस जैसे मान्यता प्राप्त संगठन के साथ वृहद स्तर पर अपनी आवाज उठाने के लिए एकजुट होकर संघर्ष के लिए आगे आना चाहिए | मंडल संगठन सचिव विवेक चढ्ढा ने कहा कि यदि हम समर्पित होकर कार्य करने के लिए तैयार हैं तो ऐसा कोई लक्ष्य नहीं है जिसे हासिल न किया जा सके |

सहायक मंडल सचिव एवं मीडिया प्रभारी मोहम्मद उमर खान ने महिला कर्मचारियों को एकजुट होकर अपनी समस्याओं को मंच के माध्यम से रखने का आव्हान किया | प्रारंभ में झांसी मंडल के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने वर्तमान समय में आ रही समस्याओं को मुख्य अतिथि, एन एफ आई आर के संयुक्त महामंत्री एवं नॉर्थ सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज संघ के महामंत्री आर पी सिंह के समक्ष रखा |

इस अवसर पर इन्द्र विजय सिंह, अनिल कुमार शर्मा, संजीवन राय, विक्रम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष बी के सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष टी पी सिंह, सुभाष चंद्र बोस, कामता प्रसाद साहू, संजीव नायक,बांदा शाखा अध्यक्ष आर के सिंह, प्रेमचंद्र मीना, सुधीर सक्सेना, ग्वालियर मुख्य शाखा अध्यक्ष एस के सिंह, ग्वालियर मुरैना शाखा सचिव ज्ञानेंद्र, ग्वालियर लाइन शाखा सचिव एस के सिंह ने सांगठनिक गतिविधियों पर अपने विचार रखे |

महिला विंग की अध्यक्ष मैथ्यू व सचिव तमोरी बनीं 

नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ महिला विंग की मंडल अध्यक्ष जैंसी मैथ्यू एवं मंडल सचिव आरती तमोरी चुनीं गयीं। इसके साथ ही दीपिका तिवारी , सरिता दास, क्रांति राजपूत,भावना यादव, अतलेश, अनुषा अग्रवाल, शोभा शर्मा,गुंजन साहू, ज्योति राजपूत, सरोज, अनु श्रीवास्तव, रामरती, भारती कुशवाहा, अंकिता वर्मा, माधुरी दीक्षित, नमिता सिंह, अंजली चौधरी, प्रियंका श्रीवास्तव, स्टेफी अग्रवाल, रक्षा शर्मा, नेहा परिहार, शिवकली इत्यादि को महिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया | अंत में भानुप्रताप सिंह चंदेल ने सभी का आभार व्यक्त किया |