झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई जयंती व उत्कृष्ट सम्मान समारोह क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बुंदेलखंड कानपुर क्षेत्र भाजपा सुधीर सिंह के मुख्य आतिथ्य व विकास कुशवाहा जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर भाजपा की अध्यक्षता में हुआ।

कार्यक्रम के आयोजक निशांत वर्मा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा भाजपा, कार्यक्रम संयोजक अरविंद कुमार श्रीवास मंडल उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा भाजपा महानगर, संचालन डाँ.विवेक वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी वीरांगना लक्ष्मीबाई के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। नन्हे बच्चों ने महारानी लक्ष्मीबाई के परिवेश में कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी। बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर समाज के उत्कृष्ट लोगों का सम्मान किया गया। जिसमें विशेष रूप से अवधेश निरंजन, डॉ वीके निरंजन, मनीराम, अशोक पटेल, विनोद निरंजन, राम बाबू यादव, ओ पी दुबे, सतकाम पुरोहित, रामकिशन निरंजन, भागीरथ श्रीवास, पूरन यादव, शैलजा सचान, गंगाधर गुप्ता, प्रफुल्ल सक्सेना, शिरोमणि शर्मा, महीपत निरंजन, विवेक दुबे, रोहित द्विवेदी, आलोक श्रीवास्तव, बृजेंद्र कुशवाहा,डॉ. महाराज सिंह, कर्नल एसपी त्रिपाठी, प्रफुल्ल सक्सेना आदि गणमान्य विभूतियों को सम्मानित किया गया। आभार कीर्ति वर्मा दीक्षा ने संयुक्त रूप से किया।