24 कुण्डीय श्री गायत्री महायज्ञ के मुख्य यजमान डॉ. सरावगी का गायत्री परिवार द्वारा सम्मान 

झांसी। युग ऋषि वेद मूर्ति तपोनिष्ठ पं श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा के दिव्य संरक्षण में मानव में “देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण” को मूर्तिरूप देने के लिए श्री गायत्री शक्तिपीठ आतिया तालाब पर 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं संस्कार महोत्सव का आयोजन 2 से 5 जनवरी तक किया जा रहा है। आयोजन के मुख्य यजमान डॉ. संदीप सरावगी हैं ।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस पर मंडल कलश यात्रा संगीत एवं प्रवचन, कार्यक्रम के द्वितीय दिवस पर देवाहन एवं श्री गायत्री महायज्ञ कार्यकर्ता गोष्ठी संगीत/प्रवचन कार्यक्रम के तृतीय दिवस पर श्री गायत्री यज्ञ/ दीक्षा संस्कार एवं अन्य संस्कार सम्मान समारोह, संगीत/ प्रवचन/दीपयज्ञ में मुख्य यजमान बनकर पहुंचे वरिष्ठ समाज सेवी संघर्ष सेवा समिति संस्थापक/अध्यक्ष डॉ. संदीप सरावगी ने गायत्री मंदिर पहुंचकर देवी मां गायत्री को पुष्प अर्पित किए एवं नतमस्तक होकर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात गायत्री परिवार एवं गुरुओं की उपस्थिति में संदीप सरावगी ने महायज्ञ में पूर्णाहुति डाली एवं मां गायत्री से जगत व मानव कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्र सेवा, मातृ सेवा, गौ सेवा के लिए संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि यह उनका परम सौभाग्य है कि उन्हें मां गायत्री की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। अंत में अरविंद गाडगे द्वारा गायत्री परिवार का आभार व्यक्त किया।