झांसी। जनपद के बरूआसागर थाना क्षेत्र के माता मदिर के पास झाड़ियों में लगभग 24 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर एसएसपी सहित भारी पुलिस बल पहुंच गया और निरीक्षण किया। युवक के गले में निशान हत्या की ओर इशारा कर रहा है।

बरूआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम फुटेरा निवासी 24 वर्षीय देवी प्रसाद लाइट टेंट की गाड़ी चलाता था। परिजनों ने बताया की देवी प्रसाद मंगलवार शाम उरई से काम करके घर लौटा था। रात को किसी ने उसे फोन करके बुलाया तो वह घर से चला गया इसके बाद वापस घर नही लौटा। आज सुबह देवी प्रसाद का शव माता मंदिर के पास झाड़ियों में पड़ा मिला।

सूचना पर मौके पर एसएसपी राजेश एस, बरूआसागर थाना प्रभारी सहित पुलिस बल पहुंच गया। एसएसपी ने बताया की घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मृतक के गले पर चोट के निशान है। प्रथम दृष्टया घटना हत्या की ओर इशारा कर रही है। अभी पुलिस की जांच जारी है। वही मृतक के परिजनों का आरोप है की देवी प्रसाद की हत्या कर उसका शव झाड़ियों में फेंक दिया है। मृतक के गले पर रस्सी से गला दबाने के निशान पाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।