– बानमौर – मुरैना नव विद्युतिकृत एवं तिहरीकृत रेलखंड का निरीक्षण व स्पीड ट्रायल

 

झांसी। प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे सतीश कोठारी द्वारा झाँसी मंडल के बानमौर – मुरैना रेलखंड का तीसरी लाइन के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, OHE सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी | सांक स्टेशन स्थित ट्रैक्शन सब स्टेशन (कर्षण उप केंद्र) का भी सघन जायजा लिया।

सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से 120 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से विद्युत इंजन द्वारा स्पीड ट्रायल भी किया जा रहा है | निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से आए अधिकारियों के साथ झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टी आर डी) मयंक शांडिल्य, सीनियर डीईई ओपी गौतम सहित अन्य अधिकारी व स्टाफ उपस्थित रहे |
निरीक्षण से पूर्णतः संतुष्ट होने पर उक्त रेलखंड संचालन हेतु उपलब्ध हो जायेगा | जिससे रेलों का पारागमन को अत्यधिक सुगमता तथा गति मिलेगी |