झांसी। खेल निदेशालय,उ0प्र0 लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के समन्वय से मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झाॅसी के नवनिर्मित इण्डोर जिम्नास्टिक हाॅल में जी-20 प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के दूसरे दिवस मुख्य अतिथि-मार्डन पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या रत्ना विश्वनाथन ने बालिका पहलवानों से परिचय प्राप्त बाउटों की शुरूआत करायी। मुख्य अतिथि का स्वागत प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर एवं जिला कुश्ती संघ के सचिव सुन्दर ग्वाला ने बुके भेटकर किया।

इस अवसर पर संयुक्त सचिव उ0प्र0 कुश्ती संघ/प्रतियोगिता पर्यवेक्षक राजकुमार मिश्रा उप क्रीड़ा अधिकारी- मंजू शर्मा, उप क्रीड़ा अधिकारी/प्रतियोगिता प्रभारी- राजेश कुमार सोनकर व सुनील कुमार, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, वरिष्ठ क्रिकेटर ब्रजेन्द्र यादव, जिला कुश्ती संघ की उपाध्यक्ष मोनी पहलवान, सूरज यादव, राजा खांन, बलविन्दर कौर, भावना नरवारे, हरविन्दर कुमार, प्रेम सिंह यादव सचिव जिला कबड्डी संघ, सुजीत अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सोनकर उप क्रीड़ा अधिकारी व आभार प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर द्वारा किया गया।

आज खेले गये मैच के परिणाम इस प्रकार रहेः-
1. 50 किलो आरती कानपुर ने मधुरिमा झांसी को 5-0 से हराया माला वाराणसी ने तान्या आगरा को वाई फाॅल से हराया।
2. 53 किलो करिश्मा त्रिपाठी वाराणसी ने तनु देशवाल सहारनपुर को वाई फाॅल से हराया पारसी मेरठ में काजल उपाध्याय कानपुर को 10-0 से हराया।
3. 55 किलो में रचना सैनी मुरादाबाद ने अर्चना प्रजापति वाराणसी को 8-4 से हराया मीनाक्षी सहारनपुर ने रॉयल यादव मिर्जापुर को 8-5 से हराया।
4. 57 किलो में रोशनी कानपुर ने शशि पटेरिया झांसी को 10-0 से हराया रिया चौधरी सहारनपुर में संस्कृति चौरसिया वाराणसी को वाई फाॅल से हराया।
5. 59 किलो में वसुंधरा वाराणसी ने रचना मौर्या कानपुर को वाई फाॅल से हराया वंशिका गोस्वामी मेरठ ने प्रिंसी परिहार झांसी को वाई फाॅल से हराया।
6. 62 किलो में गुड्डी वाराणसी ने आकांक्षा जोशी कानपुर को वाई फाॅल से हराया निधि त्रिपाठी मेरठ में अंजलि मुरादाबाद को 4-0 से हराया
7. 65 किलो में सलोनी मेरठ ने नीलम मिर्जापुर को वाई फाॅल से हराया अनिता चौधरी कानपुर कल्पना तिवारी देवीपाटन को वाई फाॅल से हराया
8. 68 किलो में जीविशा कानपुर ने पूजा शर्मा मिर्जापुर को वाई फाॅल से हराया प्रीति वाराणसी ने सुधा देवीपाटन को 2-0 से हराया
9. 72 किलो में ज्योति कानपुर ने पायल देवीपाटन को 5.3 से हराया आरती मेरठ ने अनामिका पटेल मिर्जापुर को 4-2 से हराया
10. 76 किलो में निधि सिंह वाराणसी ने सोनिया देवीपाटन को वाई फाॅल से हराया दिव्यांका यादव कानपुर ने बेबी विश्वकर्मा मिर्जापुर को 7-6 से हराया।

मैचों के निर्णायक के रूप में गोरखनाथ यादव, रामसजन यादव, सुभाष चन्द्र भारद्वाज, अंजुम मलिक, आंचल वर्मा, नवरत्न यादव, सुरेन्द्र यादव, विक्रान्त उपाध्याय रहे।प्रतियोगिता का समापन/पुरस्कार वितरण समारोह जोगेन्द्र कुमार, पुलिस उप महानिरीक्षक, झाॅसी परिक्षेत्र-झाॅसी के आतिथ्य में फाईनल मुकाबलों के बाद 05 फरवरी 2023 को मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झाॅसी के नवनिमिर्त इण्डोर जिम्नास्टिक हाॅल में आयोजित किया जायेगा।