यात्रा का 8 मई को लखनऊ में समापन, सितंबर में कानपुर में व्यापारी सम्मेलन – डॉ दिलीप सेठ 
झांसी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल 50 वें स्थापना वर्ष होने पर स्वर्ण जयंती वर्ष पर विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत 6 से 28 फरवरी तक व्यापार मंडल व्यापारियों के प्रतिष्ठान के माध्यम से व्यापारियों से सम्पर्क कर संगठन की उपलब्धियों को बताएगा और 7030930361 नंबर पर मिस्ड कॉल के माध्यम से व्यापारियों को जोड़ा जाएगा।

सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री डॉक्टर दिलीप सेठ ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की 13 मार्च से सहारनपुर से स्वाभिमान यात्रा रथ यात्रा प्रारंभ होकर पूरे प्रदेश में भ्रमण करते हुए झांसी भी आयेगी। यात्रा का हर जिले में भव्य स्वागत होगा और समाज सेवियों और व्यापारियों को भी सम्मानित किया जाएगा। विशाल रैली यात्रा में करीब 25 हजार व्यापारियों की सहभागिता होगी। यात्रा मे एक डिजिटल रथ व सुझाव पेटी भी होगी। जिसमें आम व्यापारी अपनी समस्याओं से संगठन को अवगत कराने का काम करेगा। जिन समस्याओं को व्यापार मण्डल केन्द्र व प्रदेश सरकार के मंत्रियो के माध्यम से समाधान कराने का कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि व्यापारी पितामह श्रद्धेय प्रमुख वरिष्ठ श्याम बिहारी मिश्रा जी की जंयती 8 मई 2023 को प्रदेश की राजधानी लखनऊ मे रथ यात्रा (जो कि सम्पूर्ण प्रदेश का भ्रमण करके आयेगी) उसका समापन होगा। सितम्बर 2023 में कानपुर नगर में विशाल व्यापारी सम्मेलन होगा जिसमें लगभग 25000 व्यापारियों की सहभागिता होगी। जिस सम्मेलन में केन्द्र व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री भी मौजूद होंगे। 23-24 दिसम्बर 2023 को बरेली जनपद में स्वर्ण जयंती वर्ष का समापन किया जायेगा जिसमे व्यापारी हितों में शहीद हुए व्यापारियों के परिजनों को व रथ यात्रा / व्यापारी सम्मेलन व स्वर्ण जयंती वर्ष के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों में अपना उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिलो को सम्मानित किया जायेगा।

प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष रामतीर्थ सिंघल, जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष बृजबिहारी सोनी, रमेश चंद गुप्ता, अर्जुन गोयल, अशोक जैन, जितेन सोनी जीतू,  नितिन सराओगी, नरेश गुप्ता राजू रक्सा, आदर्श गुप्ता, नितिन सिंघल, रजनी गुप्ता, अतुल किलपन, प्यारे लाल, राजेंद्र शर्मा, अशोक अग्रवाल, अरविंद तिवारी, कुसुम साहू, रामश्री बरसैया, उषा सेन, नीलम खन्ना, अनूप जैन, मनोज रेजा आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला महामंत्री पुनीत अग्रवाल ने व आभार अतुल किलपन ने व्यक्त किया।