झांसी मंडल द्वारा उल्लेखनीय परिचालनिक प्रदर्शन

झांसी। झांसी मंडल परिचालन विभाग द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष एवं वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक अखिल शुक्ल के मार्गदर्शन में निरंतर उपलब्धियां दर्ज कर रहा है | इसी क्रम में 22 मार्च को वर्तमान वित्तीय वर्ष का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मंडल द्वारा अन्य मंडलों से 220 माल गाड़ियाँ का आदान-प्रदान किया गया, जो कि अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है |

इसके अतिरिक्त झांसी-भोपाल इंटरचेंज पॉइंट अगासोद से अब तक की सर्वाधिक 46 मालगाड़ियां का आदान-प्रदान करते हुए एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है | ग्वालियर–गुना इंटरचेंज पॉइंट के माध्यम से मंडल द्वारा भोपाल मंडल को अब तक की सर्वाधिक 07 मालगाड़ियाँ दी गयीं है | 22 मार्च को ही भीमसेन इंटरचेंज पॉइंट से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 41 मालगाड़ियों का आदान प्रदान किया गया |
22 मार्च को ही प्रथम बार बबीना से बिजरौठा के मध्य नव निर्मित तीसरी लाइन पर विद्युत इंजन द्वारा प्रथम मालगाड़ी का संचालन किया गया | उक्त प्रदर्शन का श्रेय झाँसी मंडल में निरंतर चल रहे अनुरक्षण कार्य तथा अवसंरचनात्मक उच्चीकरण एवं विकास कार्य को जाता है |