झांसी। नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन ने अपर मण्डल रेल प्रबंधक (ओ.पी.) उत्तर मध्य रेल झाँसी को पत्र लिख कर नई प्रस्तावित वन्दे भारत एक्सप्रेस को झांसी में CREW परिवर्तन कराने की व्यवस्था करने की मांग की है।

यूनियन ने अवगत कराया है कि PCOM/WCR के पत्र संख्या WCR/JBP/T- 547/WTT दिनांक 24.02.2023 के द्वारा सप्ताह में 6 दिन RKMP-NDLS-RKMP खण्ड पर नई वन्दे भारत यात्री ट्रेन का संचालन शुरू होने वाला है। जिस हेतु उपरोक्त पत्र में RKMP से प्रस्थान 05:55 बजे नई दिल्ली आगमन 13:45 बजे वापसी नई दिल्ली प्रस्थान 14:45 एवं RKMP आगमन 22:35 झाँसी थ्रू दर्शाया गया है जबकि वह CREW परिवर्तन आगरा में बताया गया है।

उक्त के सम्बंध में यूनियन का सुझाव है कि झांसी डिपो के CREW को BPLएवं नई दिल्ली खण्ड की लरनिंग है जबकि उक्त खण्ड की लरनिंग न ही भोपाल, आगरा एवं नई दिल्ली मण्डल के CREW को नहीं है। यदि BPL / AGC/NDLS के CREW द्वारा उक्त गाडी का संचालन कराया जाता है तब इन मण्डल के CREW को लरनिंग देने के साथ रेल राजस्व पर बोझ भी बढेगा साथ ही भोपाल CREW के द्वारा संचालन कराने पर आगरा में पूर्ण विश्राम भी बाधित होगा।

यूनियन मांग करती है कि उक्त नई प्रस्तावित वन्दे भारत एक्सप्रेस को झांसी में CREW परिवर्तन कराने की व्यवस्था की जाये। जिससे तीनो मंडल के CREW को अतिरिक्त खण्ड के लरनिंग एवं CREW-UNDERREST की समस्या से बचाया जा सके। जिससे झांसी मण्डल में रनिंग संवर्ग में व्याप्त रोष को दूर किया जा सके।