झांसी। 19 अप्रैल को बिलासपुर के सिंहपुर स्टेशन पर मालगाड़ी दुर्घटना में मृत लोको पायलट की दिवंगत आत्मा की शांति हेतु नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ झांसी के मंडल कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया |
इसमें मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मंडल संगठक विवेक चढ्ढा, लोको विद्युत शाखा सचिव अनिल कुमार शर्मा, सहायक सचिव अश्विनी गोस्वामी, अरुण भामे, राजनारायण अनुरागी, रामजी द्विवेदी, अजीत कुमार, आशुतोष गुप्ता, विकास सिंह इत्यादि ने श्रृद्धांजलि अर्पित की।